DNN बद्दी
02 नवंबर। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-चक्कां मार्ग पर पिछले एक महीने से सीवरेज का गंदा पानी फव्वारे की तरह बह रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पद रही है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार इस समस्या बारें जल शक्ति विभाग को बताया जा चुका है, लेकिन इस ओर कोई सुध नहीं ले रहा है। आलम यह है कि यहां पूरी सड़क पर सीवरेज की गंदगी का पानी लप-लप बह रहा है व राहगीरों को यहां से मुंह पर रूमाल रख कर निकलना पड़ता है। लोगों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री व स्थानीय विभागों को भी इससे परिचित करवाया परन्तु अभी तक यह समस्या हल नहीं हो पाई है।
स्थानीय निवासी संजीव कौशल का कहना है कि एक तरफ तो बीबीएनडीए ने सड़क का मॉडल बनाने की बात कर रहा था व कहां अब इस सड़क पर आईपीएच की सीवरेज की गंदगी पिछले एक माह से बह रही है व इस और ध्यान ही नहीं दिया जाता। लगातार बह रहे इस सीवरेज के पानी से जहां कोई बड़ी बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है, वहीं लगातार बह रहे इस गंदे पानी के चलते बीबीएनडीए द्वारा बनाई सड़क भी जगह-जगह से टूट चुकी है। जब कि यह क्षेत्र की मुख्य सड़क है व इस सड़क के साथ एक बिग बाजार, तीन रिहायशी कालोनियां, दो स्कूल समेत बड़े-बड़े शोरूम है व इसके अलावा यह मार्ग हाउसिंग बोर्ड, चक्कां, मलपुर, से होता हुआ भुड में जाकर नेशनल हाई-वे से मिलता है। यही नहीं नगर परिषद, बीबीएनडीए व आईपीएच के अधिकारी इसी सड़क से होकर हर रोज गुजरते हैं। परन्तु इस सड़क पर फैली गंदगी किसी को दिखाई नहीं दे रही है। विभाग ने अगर जल्द इस मार्ग पर फैली सीवरेज की गंदगी को नहीं हटाया तो मजबूरन लोगों को आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा। एसडीओ, आईपीएच नीरज गुप्ता का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में है और वहां पर बने कुछ चेंबर जो कि सड़क निर्माण के दौरान टाइलों के नीचे दब गए हैं जिन्हें जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा । उन्होंने कहा कि विभाग लेागेां की इस समस्या को निपटाने में जुटा हुआ है।















