संदीप कुमार हो सकते हैं नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के ऑब्जर्वर

Politics Solan

DNN सोलन
सोलन नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को जीत दर्ज करवाने के लिए कांग्रेस सोलन की राजनीति व यहां की जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले नेताओं को जिम्मेवारी सौंप रही है। इसी कड़ी में सोलन के युवाओं के लिए आदर्श रह चुके संदीप कुमार की करीब 11 साल बाद सोलन में आब्जर्वर के तौर पर कांग्रेस वापसी करवा सकती है। वर्तमान में संदीप दिल्ली में पार्टी का कार्य देख रहे हैं और वे कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की टीम के सदस्य हैं। हिमाचल प्रदेश की छात्र राजनीति में अपने समय में अलग पहचान रखने वाले संदीप कुमार एनएसयूआई से लेकर युवा कांग्रेस की राजनीति में एक बड़ा नाम है।


पता चला है कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस संदीप कुमार को ऑब्ज़र्वर तैनात करने जा रही है। इसके लिए हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला से संदीप कुमार की मुलाकात होने के बाद चुनाव को लेकर पूरी चर्चा हो चुकी है। उनका नाम प्रभारी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिया है। आपको बता दें कि सोलन के युवाओं।में संदीप कुमार की जबरदस्त पैठ रही है और वे वर्ष 2010 में हुए नगर परिषद के चुनावों में भी अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं। ऐसे में यदि संदीप कुमार को सोलन में ऑब्ज़र्वर लगाया जाता है तो कई पुराने युवा नेताओं के दोबारा राजनीति में सक्रिय होने की संभावना है और इससे भाजपा की जबरदस्त कसरत भी हो सकती है।

News Archives

Latest News