श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर न्यास के नाकारा वस्तुओं की नीलामी 28 दिसम्बर को

Bilaspur Others

DNN बिलासपुर

17 दिसम्बर। तहसीलदार सदर एवं मंदिर अधिकारी श्री लक्ष्मी नारायण जी मंदिर अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर न्यास बिलासपुर में स्टील, ब्रांज, एलुमिनियम, ब्रास और लोहे की नाकारा वस्तुओं की नीलामी 28 दिसम्बर को 11 बजे मंदिर न्यास के प्रागंण में तहसीलदार सदर एवं मंदिर अधिकारी तथा मंदिर न्यास ट्रस्टियों की उपस्थिति में की जाएगी। उन्होंने बताया कि नाकारा सामान को लेने के इच्छुक बोलीदाता खुली बोली में निर्धारित दिनांक को मंदिर न्यास परिसर में भाग ले सकते है।
उन्होंने बताया कि उच्च बोलीदाता को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उच्च बोलीदाता की धनराशि मंदिर न्यास में चेक या कैश के माध्यम उसी दिन जमा करवानी होगी।

News Archives

Latest News