शौचालय में फंदे से झूल गई विवाहिता

Crime Solan

 

DNN धर्मपुर (श्वेता भारद्वाज)

धर्मपुर में एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता का शव उसके मायके के शौचालय में लटका हुआ था। जिसे सबसे पहले उसके पिता ने देखा और घटना की सूचना पुलिस को दी। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पता चला है कि मृतक अनीता की अपने माता पिता के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

News Archives

Latest News