विक्रमी संवत _2075विरोधकृत
नाम संवत्सर
शक संवत_1940
अयन-दक्षिणायन
ऋतु__शरद
वार__ शुक्रवार
माह _..आश्विन
प्रविष्ठा__26मिति
तिथि चतुर्थी – 29:36तक
पक्ष __शुक्ल
करण__ वणिज – 17:25 तक, विष्टि – 29:36:38 तक
नक्षत्र _विशाख – 10:40: तक
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
सूर्योदय __06:20
चंद्रोदय__ 09:13
सूर्यास्त__ 17:51
सूर्य राशि __कन्या
चंद्र राशि __वृश्चिक
12 अक्टूबर 2018 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 11:44से 12:30तक
अमृत काल 24:48से 26:27 तक
12 अक्टूबर 2018 का अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 08:38 से 09:25 तक, कालवेला / अर्द्धयाम 14:49 से 15:36: तक
कुलिक 08:38 से 09:25 तक यमघण्ट 16:22से 17:08: तक
कंटक 13:17से 14:03 तक यमगण्ड 15:01 से 16:28: तक
राहुकाल 10:40 से 12:07 तक गुलिक काल 07:46
मेष राशि: कार्यो में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर बार-बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।
वृषभ राशि: व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी। भूमि-भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य के प्रति समर्पित रहें, लाभ होगा।
मिथुन राशि: दुःख का चिंतन न करना ही उसकी औषधी है। जो बित गया उसे एक सपने की तरह भुला दें। आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।
कर्क राशि: जमीन-जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। पैसों का लेन-देन सावधानी से करें। यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगे।
सिंह राशि: शासन प्रशासन की अड़चनें आज आ सकती है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें सही समय का इंतजार करें। स्वास्थ में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा।
कन्या राशि: स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को न सुने जाने पर नाराज रहेंगे। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं, सतर्क रहें। माता-पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है, शांत रहें।
तुला राशि: पूर्व में लिए निर्णय बदलना पड़ेंगे। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेना होंगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होंगे। आकस्मिक लाभ संभव है।
वृश्चिक राशि:__ कई दिनों से मकान का सोच रहे हैं, आज आप का सपना पूरा हो सकता है। झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं। सहयोगी आप की कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं।
धनु राशि: नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवनशैली को बदलें लाभ होगा। निजी जिंदगी में दुसरों को प्रवेश न दें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।
मकर राशि: जमीन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रीय होंगे। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आप की उन्नति नहीं देख सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा।
कुंभ राशि: अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। मन पसंद भोजन की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा। घर परिवार में शान्ति हो इस के लिए हनुमान जी की आराधना करें। चमत्कारी लाभ होगा।
मीन राशि: आप किसी का भला करने जाते हैं और स्थिति विपरीत हो जाती है, सतर्कता से काम करें। कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ों की राय जरुर लें। अपने जिद्धि व्यवहार के चलते आपसी संबंध बिगड़ सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। पैसों का लेन-देन सावधानी से करें। यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी सिद्ध होंगे।
ज्योतिष कर्ता आचार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्ण पदक प्राप्त भागवताचार्य
शिव शक्ति ज्योतिष केंद्र पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश संपर्क सूत्र 94 18496 281















