शिव कुमार वर्मा बने आल हिमाचल आउटसोर्स के प्रदेशाध्यक्ष

Politics Shimla

DNN शिमला

हिमाचल प्रदेश इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित ने प्रदेश इंटक के महासचिव शिव कुमार वर्मा को आल हिमाचल आउटसोर्स एवम अनुबंध  कर्मचारी महासंघ (इंटक) का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है । नालागढ़ बरुणा से जितेंद्र ठाकुर को प्रदेश इंटक का सह सचिव तथा शिमला से राजीव को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है । इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश भवन व अन्य निर्माण कामगार संगठन (इंटक) के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट भगत सिंह वर्मा की संस्तुति पर सोलन जिला से राजेन्द्र कुमारकुल्लू जिला से राम लाल कुल्लवीलाहौल व स्पीति जिला से रंजीत सिंह को हिमाचल प्रदेश भवन एवम अन्य कामगार संगठन (इंटक) का जिला अध्यक्ष  नियुक्त किया है  

              हिमाचल प्रदेश इंटक के वरिष्ठ महामंत्री महिमन चन्दर ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित ने हिमाचल प्रदेश खेतिहर किसान मज़दूर संगठन (इंटक) के   प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र बरागटा की संस्तुति पर सोलन जिला के अध्य्क्ष पद की कमान राम सिंह कोलाहौल स्पीति जिला के लोट गाँव से संबंध रखने वाले सुरिंदर कुमार को लाहौल स्पीति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । मंडी जिला के नाचन से सम्बन्ध रखने वाले किसान नेता गोविंद राम ठाकुर को मंडी जिला खेतिहर किसान मज़दूर कांग्रेस (इंटक)के  अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है । हिमाचल प्रदेश आशा वर्कर फेडरेशन जिला काँगड़ा  की कमान नीतू को सौंपी गई है जबकि सोलन जिला अध्यक्ष के रूप में सपना को नियुक्त किया गया है ।  कर्मचन्द चौधरी चक्का दून  को हिमाचल प्रदेश  फैक्ट्री वर्करज फेडरेशन का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है । सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को अपने अपने संगठन और कार्यक्षेत्र में हिमाचल प्रदेश इंटक के कार्यों को गति प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं ।

News Archives

Latest News