डीएनएन बद्दी
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के भटौली कलां इंडस्ट्रियल एरिया स्थित यूनिकैम लेबोरट्रीस उद्योग ने रक्तदान शिविर का आयोजन करते हुए 80 यूनिट खून मरीजों की सेवा के लिए जुटाया। कैंप मंगलवार को उद्योग परिसर में पीजीआई चंडीगढ़ की विशेष टीम द्वारा लगाया गया। इस अवसर पर उद्योग के प्लांट हेड अमित कौशल ने इस शिविर का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि उद्योग बद्दी क्षेत्र में कारोबारी गतिविधि करने के साथ सामाजिक सहयोग व विकास के कार्यों में भी लगातार योगदान दे रहा है। इसी कड़ी में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें उद्योग के स्टाफ व कर्मचारियों ने काफी उत्साह के साथ अस्पताल में मरीजों की मदद के लिए अपना खून दान किया है। इस अवसर पर डीजीएम एच.आर ऋषि वधावन, कैपेनिंग कमेटी के सदस्य रमेश कुमार, विजय कुमार राणा, नोनिका कल्याण व अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।















