DNN सोलन
भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक जिला अध्यक्ष भरत साहनी की अध्यक्षता में सोलन में हुई। इस बैठक में आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई और चुनाव में पार्टी को बढ़त दिलाने के लिए रणनीति बनाई गई। युवा मोर्चा को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए बैठक में प्रभारी नियुक्त किए गए । इसमें सोलन के युवा नेता शिवम मित्तल को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया । जबकि सोलन के उभरते हुए नेता सत्यम गुप्ता को कसौली का प्रभारी बनाया गया । इसी प्रकार विशाल कश्यप को सोलन का प्रभारी नियुक्त किया गया। जबकि राकेश शर्मा को दून की कमान सौंपी गई। देशराज ठाकुर को अर्की का प्रभारी बनाया गया। नालागढ़ की कमान राकेश ठाकुर को सौंपी गई। आगामी चुनाव के लिए युवा मोर्चा को चुस्त दुरुस्त रखने वह लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त बनाने के लिए युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत साहनी ने प्रभारियों की नियुक्तियां की है।















