शिमला मिर्च 60 तो लहसुन बिका 80 रुपए प्रतिकिलो, फलों में अंगूर ने पकड़ी रफ्तार, जानिए आज के किसान मंडी के दाम 

Himachal News Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो 
21 मार्च। सोलन के पुराने बस स्टैंड पर रविवार को लगने वाली किसान जनता मंडी में शिमला मिर्च का भाव सबसे तेज रहा। रविवार को शिमला मिर्च 60 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकी है जबकि इन दिनों लहसुन भी 80 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। इसके अलावा अन्य सब्जियां 20 रुपए से 40 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेची गई है। फलों में स्ट्रॉबेरी का पीछा अंगूर कर रहा है और अंगूर के दाम 80 रुपए प्रतिकिलों है, जबकि स्टॉबेरी 150 रुपए प्रतिकिलों के हिसाब से बेची जा रही है।
नहीं दिखी भीड़
रविवार को कोविड-19 नियमों की पालना के साथ किसान जनता मंडी लगाई गई, लेकिन किसान जनता मंडी में अधिक भीड़ नहीं देखी गई है। यही नहीं जिला में फिर बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को लेकर जिला मुख्यालय की मार्केट में सन्नाटा परसरना शुरू हो गया है। बीते रविवार के मुकाबले इस बार मार्केट में कम लोग दिखाई दिए है। इसी के साथ किसान जनता मंडी में भी लोगों की भीड़ नहीं देखी गई है। हालांकि, पिछले रविवार को देर शाम तक किसान जनता मंडी से लोगों ने खरीददारी की है। गौरतलब हो कि पुराने बस स्टैंड के समीप लगने वाली किसान जनता मंडी हाल ही में पुनः लगनी शुरू हो गई है। किसान जनता मंडी में कोविड-19 नियमों की पालना के साथ ही शुरू किया गया।
यह रहे सब्जियों के रेट
किसान जनता मंडी में रविवार को प्याज 25 रुपए प्रति किलो, मटर 40 रुपए प्रतिकिलो, फूलगोभी 15  प्रतिकिलो, पत्ता गोभी 15 प्रतिकिलो, मशरूम 20 रुपए पैकेट, आलू 15 प्रतिकिलो, गाजर 20 रुपए, शिमला मिर्च  60 प्रतिकिलो, घीया 30 रुपए  प्रतिकिलो, कद्दू 30  प्रतिकिलो, मूली 20 रुपए प्रतिकिलो, पालक 10 रुपए गुच्छी, मैथी 10 रुपए गुच्छी, अदरक 60 रुपए  प्रतिकिलो, लहसुन 80 रुपए  प्रतिकिलो, टमाटर 20 रुपए  प्रतिकिलो, खीरा 30 रुपए  प्रतिकिलो, बैंगन 30 रुपए  प्रतिकिलो, धनिया 30 रुपए  प्रतिकिलो के हिसाब से बिका है। फलों में अंगूर 80 रुपए  प्रतिकिलो, किन्नू 60 रुपए प्रतिकिलो, सेब 60 रुपए  प्रतिकिलो, स्टॉबेरी 140 रुपए  प्रतिकिलो के हिसाब से बिकी है।

News Archives

Latest News