DNN धर्मशाला
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, कनोल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीन चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुये अपने सम्बोधन में कहा कि इस क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था में सुधार हेतु दरीणी में चार करोड़ से 33/11 केवी का सब स्टेशन लगाया जायेगा और इससे दरीणी, बोह व सल्ली के लगभग 5500 लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि शाहपुर क्षेत्र में तेज गति से चल रहे करोड़ों के विकास कार्य कार्यान्वित किये जा रहे हैं तथा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है।
सरवीन चौधरी ने बच्चों से आहवान् किया कि पुस्तक ज्ञान के साथ-साथ खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, प्रसन्न, चुस्त और फुर्तीला रहने के लिए शरीरिक शक्ति का विकास जरूरी है। इसमें खेल सहायक हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास रहेगा कि युवा विकास व कल्याण सरकार के विकास कार्यक्रमों का विभिन्न अंग हों। उन्होेंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलों के आधारभूत ढंाचे को विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। सरकार राज्य में युवा सेवाओं एवं खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए कृतसंकल्प है ताकि युवाओं की ऊर्जा का राष्ट्र-निर्माण तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन की दिशा में सकारात्मक सदुपयोग किया जा सके।















