DNN शिमला
शिमला से रोहड़ू में एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे लोगो से भरा एक टेम्पो ट्रेवलर ठियोग के छैलपुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया ।इसमे 13 लोग सवार थे और ये सभी कसुम्पटी से रोहड़ू को एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे ।कि अचानक यह टेम्पो चैल पल के अचानक नीचे गिर गया । जिसमें 13 लोग सवार थे उनमें से 10 लोग घायल हो गए और तीन लोगों कि मौत हो गई। शिमला के एसपी उमापति जम्वाल ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि टेम्पो नम्वर hp o1 A 5099 में घायल लोगो को ठियोग हॉस्पिटल में उपचार हेतु भर्ती करवा दिया गया है।















