DNN अर्की
वर्ष 2012 से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला सोलन जिला के अर्की का है। यहां पर एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि इसकी एक व्यक्ति के साथ पहचान हो गई और व्यक्ति ने उसे शादि करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद यह व्यक्ति उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और शादी करने से टालमटोल करता रहा। डीएसपी अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में आरोप लगाया है कि जब उसने उससे शादि की बात की, तो वह उससे मारपीट करने लगाता है।















