शहीदों के परिवार के लिए दिया 1 दिन का वेतन

Others Sirmaur

सराहां (सुरेश कुमार)
पटवारी कानूनगो संघ की पच्छाद इकाई ने अपने 1 दिन के वेतन को एकत्रित करके शहीदों के परिजनों को देने का निर्णय लिया है। संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में सबसे पहले पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकों की याद में मौन रखा गया। इसके बाद संघ के सदस्यों ने अपना 1 दिन का वेतन एकत्रित करके जिला कार्यकारिणी को भेजा। जहां से उसे संयुक्त रूप से शहीदों के परिजनों को सहायतार्थ भेजा जाएगा। यह जानकारी संघ के प्रेस सचिव कपिलदेव ने प्रेस को दी। उन्होंने बताया कि बैठक में पटवारी कानूनगो की शतप्रतिशत नायब तहसीलदार के पद की पदोन्नति करने तथा अधीक्षक के पद हेतु पदोन्नति में 20 प्रतिशत कोटा देने, पटवारी एवम कानूनगो के पद को तकनीकी घोषित करके तकनीकी वेतनमान देने, 500 रुपए प्रतिमाह मोबाइल भत्ता देने तथा पटवारी के प्रशिक्षण के समय से अनुबंध पीरियड शुरू करके इसे 2 वर्ष करने की मांगे रख कर प्रस्ताव पारित किया व इसे जिला कायज़्कारिणी को आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा गया।

News Archives

Latest News