शशि मल्होत्रा बनी महिला कल्याण बोर्ड की सदस्या

Kullu Politics
DNN कुल्लू (चमन)
महिलाएं अब घर की दहलीज लांघ कर हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। राजनीति में भी महिलाएं अब अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और लोकसभा व विधानसभा में जनता की आवाज बुलंद करने के साथ पंचायती राज संस्थाओं में भी अहम पद संभाल कर गांवों के विकास को नई दिशा दे रही हैं। इसी कड़ी में आनी निवासी भाजपा नेत्री शशि मल्होत्रा को हिमाचल प्रदेश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा हिमाचल महिला कल्याण बोर्ड में सदस्या नियुक्त किया गया है । शशि मल्होत्रा महिलाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है । महिलाओं के विकास एवं कल्याण के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ी रहती है । शशि मल्होत्रा प्रदेश और जिला स्तर के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन भी कर चुकी है ।
              शशि मल्होत्रा वर्ष 2002 से 2007 तक सदर पंचायत आनी में पंचायत प्रतिनिधि के पद पर रह चुकी है । शशि मल्होत्रा पूर्व में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या और जिला कुल्लू महिला मोर्चा की अध्यक्षा भी रह चुकी है । इस दौरान शशि मल्होत्रा ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई अहम कदम उठाएं । वर्तमान में शशि मल्होत्रा महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की सदस्या भी है । हाल में ही महिला कल्याण बोर्ड में सदस्या नियुक्ति होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। शशि मल्होत्रा के साथ ही आनी विधानसभा क्षेत्र से चमेलु देवी और जिला परिषद सदस्या पप्पी बिष्ट को भी सदस्या नियुक्त किया गया है।

News Archives

Latest News