DNN कंडाघाट (लवली)
पूर्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री एवं वर्तमान में सोलन के विधायक धनीराम शांडिल की कुछ शरारती तत्वों ने एक बार फिर सड़क के उद्घाटन की पट्टिकाओं को तोडऩे का मामला सामने आया है। यह दूसरा मौका है जब कंडाघाट क्षेत्र में शांडिल की उद्घाटन पट्टिकाओं को तोड़ा गया है। अर्की लोक निर्माण् विभाग ने मामला सामने आने के बाद पुलिस में इस संंबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। डीएसपी मुख्यालय योगेश दत्त जोशी ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि इस संबंध में शिकायत के आधार पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
आपको बात दे कि विधायक धनीराम शांडिल द्वारा कंडाघाट के तहत पडऩे वाली ग्राम पंचायत सायरी में डेढ़ साल पहले दो सड़कों जिनमें बेहली से धरीन तेली सड़क वाया जधोर ओर जढोग से बेली सड़क का उद्घाटन किया गया था। इसकी पट्टिका लगी थी जिसे शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना लोक निर्माण विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर दोनों पट्टिकाओं को अपने कब्जे में लिया। इस के बाद लोक निर्माण विभाग ने इस सबंध में सायरी पुलिस चौकी में शिकायत दी है। दरअसल, सायरी पंचायत का क्षेत्र लोकनिर्माण विभाग के अर्की मंडल में आता है। अर्की मंडल लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि कपूर ने बताया कि शरारती तत्वों ने दो सड़कों के उद्घाटन की पट्टिकाओं की दीवारों को गिरा दिया गया। विभाग ने दोनों पट्टिकाओं को अपने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में शरारती तत्वों के खिलाफ सायरी पुलिस चौकी में शिकायत दे दी है।















