शराब के नशे में उलझा व्यक्ति पुलिस कर्मचारी की वर्दी फाड़ी

Crime Himachal News Solan

DNN सोलन
सोलन में शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा पुलिस कर्मचारी के साथ दुव्र्यवहार करने व पुलिस कर्मचारी की वर्दी फाडऩे का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एस.पी. मधुसूदन शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब के नशे में पुराने बस स्टेंड के नजदीक हुड़दंग मचा रहा है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि शामती निवासी नागेंद्र कुमार शराब के नशे में है और वह गाली गलौच कर रहा है। पुलिस ने उसे काबू किया और मेडिकल के लिए अस्पताल ले गए। यहां पर नागेन्द्र कुमार ने आरक्षी भजन लाल के साथ झगड़ा किया और उसकी वर्दी फाड़ दी। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News