DNN सोलन ब्यूरो
10 अक्तूबर। जिला सोलन में कोरोना वायरस की चेन में ब्रेक नहीं लग रही है। बीते दो दिन में कोरोना के अधिक केस से राहत मिली थी, लेकिन शनिवार को फिर 28 नए कोरोना मामलें आए है। इनमे अधिकतर मामलें परवाणू व सोलन के है और आईएलआई के 14 मामलें है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से शनिवार को 386 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। इन सैम्पलों में 28 सैम्पल पॉजिटिव, 305 सैम्पल नेगेटिव आए है, जबकि 43 सैम्पल अभी भी अंडर प्रोसेस है व 11 सैम्पल इनकनक्ल्युसिव निकलें है। इन्हें विभाग पुनः जांच के लिए भेजेगा।
भेजे गए सैम्पलों में 235 सैम्पलों की जांच केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में की गई है। इनमे 17 सैम्पल पॉजिटिव व 177 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन सैम्पलों में 40 सैम्पल अंडर प्रोसेस व 01 सैम्पल इनकनक्ल्युसिव है।
ट्रुनेट के जरिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन व सीएचसी नालागढ़ में 15 सैम्पल जांचे गए है। इनमे 04 सैम्पल पॉजिटिव, 08 सैम्पल नेगेटिव व 03 सैम्पल अंडर प्रोसेस है।
रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 136 सैम्पल जांचे गए हैं। इनमे 120 सैम्पल नेगेटिव, 07 सैम्पल पॉजिटिव आए है, जबकि 10 सैम्पल की रिपोर्ट इनकनक्ल्युसिव आई है।
शनिवार को कोरोना वायरस से 19 पुरूष व 09 महिलाएं संक्रमित हुई है। इनमे सोलन से 08, बद्दी से 02, नालागढ़ से 04, परवाणू से 09, एमएमयू से 01, अर्की से 03 व रामशहर से मामलें है। इन 28 मामलों में आईएलआई के 14, डारेक्ट कॉन्टेक्ट 10, गर्भवती महिला 01, वालंटियर 02 व फ्यू केटेगिरी में 01 है।















