DNN सोलन ब्यूरो
09 दिसंबर। जिला सोलन में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों बुधवार को शतक के पार पहुंचे है। जिला में 112 लोग बुधवार को कोरोना पॉजिटिव हुए है। इनमे अधिकतर मामलें सोलन शहर और अर्की क्षेत्र के है और आईएलआई कैटेगिरी से सम्बंधित है। लगातार सोलन में बढ़ते मामले अब चिंता का विषय बनने लगे है। स्वास्थ्य विभाग की भी चिंताएं बढ़ते मामलों के साथ बढ़ने लगी है। बुधवार को जिला में आए पॉजिटिव मामलों में 64 पुरुष व 48 महिलाएं संक्रमित हुई है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है।
उन्होंने बताया कि जिला सोलन से 524 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमे सीआरआई कसौली में 201 सैम्पलों की जांच की गई है। जिनमे से 78 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 123 सैम्पलों कि रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
ट्रुनेट के जरिए जिला में 05 सैम्पलों की जांच की गई, जोकि नेगेटिव आए है।
इसी तरह रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से जिला सोलन में 318 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे से 34 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 284 सैम्पलों की रिपोर्ट नेवेटिव आई है। इनमे सोलन के 40, बद्दी के 04, नालागढ़ के 05, एमएमयू के 20, अर्की के 31, कंडाघाट के 06, रामशहर के 02, धर्मपुर के 03 व कसौली का 01 मामला है। कैटेगिरी में आईएलआई के 51, डारेक्ट कॉन्टेक्ट के 20, गर्भवती महिलाएं 05, एसएआरआई 01, वालंटियर 20, ट्रेवलर्स 04, फ्लू 04 के आईपीडी 07 मामलें है।
















