राशिफल
09 नवंबर, सोमवार।
मेष
मेष राशि के जातकों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार के लिए भी अच्छे अवसर उपलब्ध होंगे। कुछ जातक आज लोन पाने के लिए भी प्रयासरत रहेंगे। विलासिता पूर्ण वस्तुओं की खरीदारी पर धन खर्च का योग बनता है। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य है।
वृषभ
वृष राशि के जातकों का ध्यान नए सृजन की तरफ रहेगा। अपने काम को बहुत शीघ्रता से पूरा करने का प्रयास करेंगे। काम में कलात्मक क्षमता स्पष्ट रूप से नजर आएगी। खिलौनों से संबंधित काम या बच्चों के कपड़ों से संबंधित काम करने वाले जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन है। लाभ की अच्छी संभावनाएं बनती है। प्राप्त धन को दोबारा निवेश का लाभ कमाएंगे।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों का ध्यान कामकाज के साथ-साथ मौज मस्ती की तरफ रहेगा। ऑफिस से बाहर निकल कर काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे। लाभ की दृष्टि से अच्छा दिन है परंतु लग्जरी सामान की खरीदारी पर धन खर्च का योग बनता है।
कर्क
कर्क राशि के जो जातक टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी या होटल से संबंधित काम करते हैं। उनके लिए बहुत अच्छी संभावनाएं बनती हैं। कला के क्षेत्र से संबंधित जातकों की कलात्मक क्षमता में वृद्धि होगी। उमंग उत्साह के साथ अपने कार्य को पूरा करेंगे और लाभ कमाएंगे।
सिंह
सिंह राशि के जातकों को किस्मत का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जेम्स ऐंड जूलरी से संबंधित काम करने वाले जातकों के लिए बेहतरीन दिन है। पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से लाभ की संभावनाएं बन जाती है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। उस पर धन खर्च की संभावना बनती है।
कन्या
कन्या राशि जातकों की वाणी में कलात्मकता होगी। अपनी बातचीत से दूसरों को प्रभावित करने में तथा बेहतर डील पाने में कामयाब रहेंगे। विदेशी कंपनियों से संबंध मजबूत होंगे। जहां से लाभ की संभावनाएं बन जाती हैं। धन को संचित करने पर आपका फोकस अधिक रहेगा।
तुला
तुला राशि के जातकों के कामकाज के लिए अच्छा दिन है। विदेशी निर्यात और कॉस्मेटिक सर्जरी से जुड़े जातकों के लिए भी बेहतरीन दिन है। व्यापार की दृष्टि से लाभ की अच्छी संभावनाएं बनती है आपके विरोधी परास्त होंगे। धन के साथ साथ मान सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के कामकाज के लिए बहुत अच्छा दिन है। खूब मन लगाकर काम करेंगे। किस्मत भी पूरा साथ दे रही है। जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें लाभ की अच्छी संभावनाएं बन जाती है। महालक्ष्मी आज पर पूरी तरह मेहरबान है सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने के योग बनते हैं।
धनु
धनु राशि के जातक अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलने के लिए पूरे जोश से काम करेंगे अपने काम को बेहतर बनाने के लिए छोटी छोटी बारीकियों पर भी आपका ध्यान रहेगा। आज आप क्वालिटी वर्क पर ध्यान देंगे। धन के साथ-साथ मान सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे।
मकर
मकर राशि के जातकों के कामकाज के लिए बहुत अच्छा दिन है भाग्य पूरी तरह आपके साथ है। सभी काम आसानी से पूरे होंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी और लाभ की भी अच्छी संभावनाएं बनती है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। कामकाज को गहराई से समझने के लिए अध्ययन की तरफ रुझान रहेगा।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के कामकाज के लिए अच्छा दिन है। शत्रु आपके लिए मुश्किलें खड़ी करने की कोशिश करेंगे परंतु आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। व्यवहार में आक्रामकता रहेगी। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। आपकी इच्छानुसार सभी काम पूरे होंगे।
मीन
मीन राशि के जातकों को बातचीत कौशल का लाभ उनके व्यापार में मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। काम को समय से पूरा करने की लगन कामकाज में सफलता दिलाएगी। कपड़ा व जूलरी से संबंधित व्यापार करने वाले जातकों के लिए अच्छा समय है।















