DNN कुल्लू
17 दिसम्बर । जिला कुल्लू में पुलिस टीम ने वॉल्वो बस में सवार एक युवक को हेरोइन सहित धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।दरअसल जिला कुल्लू की भुंतर पुलिस की टीम ने बजौरा में नाकाबंदी की हुई थी। इसी बीच पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। तभी एक वॉल्वो बस मंडी की तरफ से आई। पुलिस टीम जब उक्त बस में गई तो बस में बैठा एक युवक घबरा गया। पुलिस को युवक की गतिविधियों पर शक हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर युवक की तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी युवक की पहचान प्रदीप कुमार निवासी काइस कुल्लू के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।















