वैन के अंदर रखी खाद्य सामग्री चुराने के आरोप में एक गिरफ्तार

Crime Himachal News Others Solan

DNN सोलन, 3 जनवरी
सड़क किनारे पार्क वैन के अंदर रखी खाद्य सामग्री चुराने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एस.पी. गौरव सिंह ने बताया कि
कथेड निवासी ईश्वर सिंह ने पुलिस थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि यह वाकनाघाट में चल रही बेकरी की फैक्ट्री से मुगफली गचक मठिया, तिलपटटी व बिस्कुट आदि को अपनी वैन नम्बर में सप्लाई के लिए सोलन लाता है तथा बाईपास कथेड के समीप पावर हाउस के पास अपनी उपरोक्त वैन में उक्त सामान को गाडी से ही बेचने का काम करता है I इसकी वैन ज्यादातर कथेड़ में पावर हाउस के पास ही खड़ी रहती है तथा बेचने का सामान भी उक्त वैन में ही रहता है। पिछले कुछ समय से इसकी वैन से मुगफली, मठिया व गच्चक इत्यादि की चोरी लगातार हो रही थी। जिस पर इसने उक्त वैन के पास निगरानी करनी शुरू कर दी। रात को इसने एक व्यक्ति को उक्त वैन से छेड़खानी करते पाया जिस पर इसने इसे पकड़ने की कोशिश की परन्तु वह व्यक्ति इसे देखते ही वहां से भाग गया। चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 13,000 रुपए है। मामले की शिकायत इसने पुलिस में दर्ज करवाई और जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में आरोपी गौरव निवासी कण्डाघाट उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार किया हैं।

News Archives

Latest News