वीरवार को रहेगी विद्युत आपूर्ति बंद

Chamba Others

DNN चंबा ब्यूरो

28 अक्टूबर।
विद्युत उप मंडल चंबा के अंतर्गत मोहल्ला खरूड़ा की विद्युत लाइन की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव के कार्यों के चलते 29 अक्टूबर को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता राज सिंह ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत लाइन की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव के लिए मोहल्ला खरूड़ा, द्रोभी,सुराड़ा और चोंतड़ा में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे या कार्य समाप्ति तक विद्युत व्यवस्था बाधित रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि मरम्मत और रखरखाव कार्य मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग का अपील की है।

News Archives

Latest News