विश्व जनसंख्या दिवस पर एनवाईके ने युवाओं को किया गया जागरूक

Others Una

DNN ऊना

11 जुलाई। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र ऊना द्वारा प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिवत रूप से चर्चा की गई जिसमें नेहरू युवा केंद्र से जुड़े वरिष्ठ एवं उच्चाधिकारियों ने विश्व जनसंख्या दिवस पर अपने विचार हिमाचल के युवाओं के समक्ष सांझा किये। इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस 2021 का थीम ’कोविड-19 महामारी का प्रजनन क्षमता पर प्रभाव व वैश्विक स्तर पर यौन और प्रजनन स्वास्थ्य व प्रजनन व्यवहार पर कोविड-19 महामारी के प्रभाव’ रखा गया है।   कार्यक्रम का संचालन डॉ. लाल सिंह  उपनिदेशक, नेहरू युवा केंद्र, हिमाचल प्रदेश द्वारा किया गया। कार्यक्रम में निदेशक, नेहरू युवा केंद्र, हिमाचल प्रदेश व हरियाणा डॉ. अर्जुन कुमार वर्मा व वरिष्ठ अधिकारी नेहरू युवा केंद्र हिमाचल प्रदेश सैमसन मसीह, सेवानिवृत प्राचार्या डॉ. धनेश्वरी शर्मा, आयुक्त नगर निगम विनय धीमान, निदेशक कला सरस्वती रंगमंच डॉ. रमेश चंदेल,  जिला युवा अधिकारी नाहन अनिल डोगरा, जिला समन्वयक बीजू गुरदेव इत्यादि ऑनलाइन प्रोग्राम में स्त्रोत व्यक्तियों के रूप में उपस्थित रहे।

  सभी स्त्रोत व्यक्तियों ने विश्व जनसंख्या दिवस पर प्रकाश डालते हुए बढ़ती हुई जनसंख्या व दिन प्रतिदिन हो रही संसाधनों की कमी पर अपने विचार व्यक्त किए और इस पर नियंत्रण बारे अपने बहुमूल्य सुझाव रखे। सर्वप्रथम अनिल डोगरा द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस मनाने के उद्देश्य और बढ़ती जनसंख्या व इसके नियंत्रण में युवाओं की भूमिका बारे चर्चा की गई। इसके उपरांत सैमसन मसीह द्वारा बढ़ती जनसंख्या के साथ-साथ संसाधनों में कमी व बढ़ती हुई बेरोजगारी की समस्या पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को मजबूत व सुदृढ़ करने की बात कही। उन्होंने कहा की नेहरू युवा केन्द्र के साथ पंजीकृत यूथ क्लबो व महिला मंडलो के माध्यम से गांवो में विश्व जनसंख्या दिवस को पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। डॉ. धनेश्वरी शर्मा ने जनसंख्या वृद्धि के कारण बताते हुए इस समस्या के निदान के लिए उनके द्वारा किये गये शोध के आधार पर उपाय बताए। उन्होंने शादी करने की सही उम्र व महिलाओं की शिक्षा और सशक्त करने पर बल देने का परामर्श दिया।इस अवसर पर पालमपुर नगर परिषद से विनय धीमान ने कहा कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाया गए तो 2030 तक भारत आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र सगंठन व अन्य संगठनों द्वारा हमें निरन्तर लोगो को इस बारे जागरूक किया जाना चाहिए जिसके लिए युवाओं को आर्थिक गतिविधियों में अधिक से अधिक जोड़ने तथा समर्थ बनाना जरूरी है। डॉ. अर्जुन कुमार वर्मा ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा लोगों को बढ़ती जनसंख्या के बारे में चलाए जा रहे अभियान बारे विस्तृत रिपोर्ट रखी। डॉ. रमेश चंदेल ने मातृ भूमि को समर्पित एक गीत गाया व सभी को विश्व जनसंख्या दिवस पर अपना संदेश दिया।
डॉ. लाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नेहरू युवा केंद्र, ऊना विश्व जनसंख्या दिवस के इस अवसर पर एक हफ्ते का जागरूकता अभियान करने जा रहा हैं, जिसमें जिला ऊना में खण्ड स्तर पर 11 से 17 जुलाई तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियां करवाई जा रही हैं जिनमें नारा लेखन, प्रश्नोत्री प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन, चित्रकारी, पोस्टर, दीवार लेखन, मानक परिवार इत्यादि प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

News Archives

Latest News