DNN सोलन (आदित्य सोफत)
09 नवंबर। त्यौहारों के इस सीजन में जिला स्वास्थ्य विभाग की नजर मिठाइयों पर ही नहीं बल्कि बंद डिब्बों में आ रहे अन्य सामान पर भी है। बाज़ारों में आ रहे रंग-बिरंगे डिब्बों में पेज सॉफ्टड्रिंक्स व अन्य सामान के सैंपल जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भरे है। इन्हे जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सीटीएल भेज दिया है। इन सैम्पलों की रिपोर्ट विभाग के पास आगामी 15 दिनों में पहुंच जाएगी। इसके बाद विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह कार्रवाई धर्मपुर से परवाणू के बीच में की है और दुकानों का निरीक्षण भी किया है।
बता दें कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कमर कसी हुई है। विभाग द्वारा बीते दिनों पनीर, रसगुल्ला व गिफ्ट पैक कोल्डड्रिंक के सैंपल भरे है। इन्हे जांच के लिए विभाग ने भेज दिया है। इससे पहले भी विभाग द्वारा लगातार मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे है। इनमे से कुछ एक सेम्पलों की रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग के पास आ चुकी है और खोया के दो सैंपल फेल हो चुके है और विभाग ने कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को नोटिस भेजा है। साथ ही इस नोटिस का जबाब आगामी 15 दिनों के भीतर विभाग ने मांगा। जबाब आने के बाद विभाग आगामी शुरू करेगा।
क्या कहना है खड़ी सुरक्षा अधिकारी का
जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुज शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा त्यौहारों के मध्यनज़र कार्रवाई की जा रही है। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो सके इसके लिए विभाग द्वारा सैंपलिंग की जा रही है। हाल ही में विभाग ने यह कार्रवाई धर्मपुर-परवाणू के बीच में की है और तीन सैंपल विभाग ने भेजे है। इनमे पैक सॉफ्ट ड्रिंक, पनीर व रसगुल्ला के सैंपल भरे है।















