DNN नाहन
24 मई । हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल ने मंगलवार को मारकंडा नदी पर शंभूवाला में 18.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले दो पुलों का भूमि पूजन किया। यहां काफी समय से स्थानीय लोगों द्वारा पुल बनाने की मांग की जा रही थी।
मीडिया से बातचीत में विधायक बिंदल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र में सड़कों और पुलांे के क्षेत्र में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की गई है। उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र के विकास और जन सेवा के मार्ग पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहे हैं। नाहन विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 छोटे और बड़े शानदार पुलों और कई महत्वपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र के लोगों को आज भी स्मरण है कि किस प्रकार नाहन क्षेत्र के कई गांव बरसात के दिनों में टापू बन जाया करते था, किन्तु वर्तमान में लोगों के पास पुलों की सुविधा है।
बाइट: डा. राजीव बिंदल, विधायक नाहन















