16 अप्रैल। झंडूता विधानसभा क्षेत्र विधायक जीत राम कटवाल कोटधार क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। विधायक 18 अप्रैल 2021 को सुबह 9ः30 बजे भेड़ी में खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के सब डिपो का उद्घाटन करेंगे, 10ः30 बजे 18 लाख 78 हजार रुपये से माध्यमिक पाठशाला बुहाड़ के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास करेंगे तथा 2 बजे ग्राम पंचायत धनी के भवन का शिलान्यास करेंगे। विधायक का रात्रि ठहराव वन विभाग के विश्राम गृह ककरेड में होगा। 19 अप्रैल 2021 को सुबह 10 बजे 2 लाख रुपये से निर्मित पुराने रेस्ट हाउस से निचला मल्होट सड़क का लोकार्पण, 11 बजे एक लाख रुपये से निर्मित खेड़ा से हरिजन बस्ती दवाला सड़क का लोकार्पण, दोपहर 12 बजे 4 लाख 26 हजार रुपये से निर्मित धनड से बोट घाट वाया रुवंश सड़क का लोकार्पण, 2 बजे मस्त राम के घर से सलवाड गांव तक सड़क का लोकार्पण करेंगे तथा 4 बजे मरोतन में लोगों की जनसमस्याएं सुनेंगे।
इन कार्यक्रमों में विधायक सड़क, पानी, स्वास्थ्य, बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि समस्याओं का निपटारा मौके पर करेंगे। इन कार्यक्रमों के दौरान विधायक के साथ नायब तहसीलदार कलोल, सहायक अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, सहायक अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग, एस.डी.ओ विद्युत, तहसील कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, एस.एच.ओ. तलाई, खंड चिकित्सा अधिकारी, सी.डी.पी.ओ., आर ओ वन विभाग कलोल, इंस्पेक्टर खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रमों में बूथ अध्यक्ष, ग्राम केंद्र अध्यक्ष ग्राम पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।
















