DNN नाहन।
13 दिसम्बर विधानसभा चुनाव में हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. राजीव बिंदल को हराकर राजनीति के क्षेत्र में बड़ा फेरबदल करने वाले नाहन विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने मंगलवार को नाहन
में जोरदार स्वागत किया। शिमला से वापिस नाहन लौटे अजय सोलंकी का भारी संख्या में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस में फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
मीडिया से बात करते हुए नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं की है, जिन्होंने चुनाव के
दौरान एक प्रत्याशी के तौर पर कार्य किया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्होंने हिमाचल की जनता सहित नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंद सिंह सुक्खू को भी बधाई दी। सोलंकी ने कहा कि प्रदेश के लिए यह एक बड़े सौभाग्य की बात है कि आम परिवार का एक व्यक्ति प्रदेश का मुख्यमंत्री बना है। उम्मीद ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि सुखविंद सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश का चहुमुखी विकास होगा और प्रदेश बुलदियों तक पहुंचेगा।
सोलंकी ने कहा कि मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों का लक्ष्य सत्ता प्राप्ति नहीं थी। मुख्यमंत्री का भी यही शुरू से नारा था कि सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की राजनीति में आए हैं। सरकार बनने के पहले ही दिन इसका संकेत भी मिला है। प्रदेश के कांग्रेसी विधायक भी इसी को लक्ष्य मानकर चले हैं। सोलंकी ने मुख्यमंत्री को बधाई व
नाहन विस क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरू। उन्होंने कहा कि अभी उन्हें सीखने को लेकर भी बहुत कुछ मिलेगा। वरिष्ठ लोगों से भी उम्मीद करता हूं
कि वह समय-समय पर उनकी गलती को बताएंअ और उन्हें सीखाएं, ताकि इस कठिन पथ पर सभी के मार्गदर्शन के साथ चला जा सके। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रित पदों पर बैठने वाले व्यक्ति की राहें बहुत कठिन रहती है और वह भी मानते हैं कि उनकी राहें भी आसान नहीं हैं।
नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले समय में नाहन विधानसभा क्षेत्र में भी जो व्यवस्थाएं रही हैं, उनमें सुधार किया जाए, यही भी उनका प्रयास रहेगा। प्रदेश में सरकार विकास के
लिए बनी हैं और हर वर्ग का विकास हो, यही सरकार का लक्ष्य है।















