DNN सोलन
उपायुक्त सोलन विनोद कुमार ने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 28 नवम्बर को नालागढ़ में प्रदेश विधानसभा की सामान्य विकास समिति की बैठक में पूरी तैयारी के साथ पहुंचे। उपायुक्त आज यहां इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। विनोद कुमार ने कहा कि प्रदेश विधान सभा की सामान्य विकास समिति 28 नवम्बर, 2018 को सोलन जिला के नालागढ़ में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रात: 9.30 बजे एक बैठक करेगी। उन्होंने कहा कि बैठक में लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, निर्वाचन विभाग, प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड, परिवहन, पर्यटन, शहरी विकास, नगर एवं ग्राम नियोजन तथा आवास विभागों की विभिन्न गतिविधियों के संबंध में विचार-विमर्श करेगी। उन्होंने कहा कि समिति 31 अक्तूबर, 2018 तक इन विभागों द्वारा गत 3 वर्षों में कार्यान्वित की गई योजना इत्यादि से संबंधित जानकारी एकत्र करेगी।















