विधानसभा उपाध्यक्ष 21 सितंबर को पहुंचेंगे डलहौजी

Chamba Politics
DNN चंबा
19 सितंबर। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज 21 सितंबर को सायं डलहौजी पहुंचेंगे। जिला लोक संपर्क अधिकारी रवि वर्मा ने बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम के मुताबिक वे 22 सितंबर को चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत कियाणी में मशरूम उत्पादन प्लांट का उदघाटन  करने के अलावा शक्ति देहरा- टिकरी संपर्क सड़क का लोकार्पण भी करेंगे।
विधानसभा उपाध्यक्ष 23 सितंबर को सुबह प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चीह पंचायत में गुवाड़ी गांव के विकास के लिए शुरू होने वाली विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। 24 सितंबर को वे देहग्रां और 25 सितंबर को भंजराड़ू  में लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष 26 सितंबर को धर्मशाला से वापस शिमला रवाना होंगे।

News Archives

Latest News