विधानसभा उपाध्यक्ष 21 जुलाई को करेंगे तीन करोड़ 66 लाख रुपए की लागत वाली पेयजल योजनाओं के शिलान्यास 

Chamba Others
DNN चंबा ब्यूरो 
विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज 21 जुलाई को चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत टेपा पंचायत में विभिन्न पेयजल योजनाओं के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। जिला लोक संपर्क अधिकारी रवि वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पर एक करोड़ 31 लाख 15 हजार की की लागत आएगी। वे इसी दिन रानीकोट से सत्यास के लिए निर्मित होने वाली पेयजल योजना की  आधारशिला भी रखेंगे। ये योजना पर 2 करोड़ 34 लाख 81हजार की लागत से पूरी होगी।  विधानसभा उपाध्यक्ष 24 जुलाई को चकलू उठाऊ पेयजल योजना के संवर्धन कार्य का भी शिलान्यास करेंगे। इस संवर्धन कार्य पर 84 लाख 35 हजार की राशि खर्च होगी।

News Archives

Latest News