विधानसभा उपाध्यक्ष 16 नवंबर को करेंगे रूपणी पंचायत में संपर्क सड़क का शिलान्यास

Chamba Others
DNN चंबा ब्यूरो
15 नवंबर। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज 16 नवंबर को चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत  रूपणी पंचायत में हमरोटा संपर्क सड़क का शिलान्यास करेंगे। जिला लोक संपर्क अधिकारी रवि वर्मा ने बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम के मुताबिक वे 17 नवंबर को जुन्गरा पंचायत में मुख्य सड़क से शवाह-। के अलावा मुख्य सड़क पलूग से भटका तक एंबुलेंस सड़क और मुख्य सड़क धनावल से हिछरूंडी एंबुलेंस सड़क का भी शिलान्यास करेंगे।
वे इस मौके पर लोगों को भी संबोधित करेंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष 18 नवंबर को मुख्य सड़क से कैहला बसवा सड़क और मुख्य सड़क सेरुनाला से सपरोट, बुनिहाली, कुतरोट सड़क के शिलान्यास करने के बाद लोगों को भी संबोधित करेंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष 19 नवंबर को वापस शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे।

News Archives

Latest News