विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज का प्रवास कार्यक्रम जारी

Chamba Himachal News Others
DNN चंबा
26 सितंबर विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे 27 सितंबर को विधानसभा  क्षेत्र चुराह के तहत आने वाली विकासखंड चंबा की पंचायतों के लोगों से मिलेंगे तथा उनकी समस्याओं को सुनेंगे।
उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को विधानसभा उपाध्यक्ष प्रातः परिधि गृह चंबा में लोगों की समस्याओं को सुनेंगे तथा दोपहर बाद 3 बजे बचत भवन में आयोजित होने वाली जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
29 सितंबर को ग्राम पंचायत झुलाडा के गांव माणी में पंचवटी (मल्टी स्कीम्स) का शिलान्यास तथा मसरूंड में आयोजित होने वाले दंगल मेले में शामिल होंगे।
30 सितंबर को चांजू स्थित भटयोता में राजकीय प्राथमिक पाठशाला भटयोता का उद्घाटन कर जनसभा को संबोधित करेंगे तथा जन समस्या सुनेंगे।
1अक्टूबर को प्रातः देहग्रां में खुले नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन कर जनसभा को संबोधित करेंगे और लोगों की समस्या सुनेंगे तथा दोपहर बाद तीसा में विधानसभा उपाध्यक्ष हाल ही में स्वीकृत व नए खोले गए राजकीय कन्या  वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  तीसा का उद्घाटन कर जनसभा को संबोधित करेंगे और जन समस्याएं भी सुनेंगे।

News Archives

Latest News