DNN सोलन
सोलन कांग्रेस में नए ब्लाक अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद एकाएक पुराने कांग्रेसी गायब हो गए है। वीरवार को सोलन में हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव ठाकुर के स्वागत समारोह में पुराने कांग्रेसियों द्वारा दूरी बनाने से आगामी समय में कांग्रेस में नए समीकरण उभर सकते है। वहीं दूसरी ओर स्वागत समारोह के बाद सोलन के विधायक धनीराम शांडिल ने जहां प्रदेश की भाजपा सरकार की विकास के मुद्दों पर जमकर खिंचाई की।
वहीं उन्होंने कहा कि बार बार दिखने वाले चेहरों के स्थान पर इस बार कांग्रेस संगठन की कमान नए चेहरे का दी गई है। उन्होंने साथ ही यह भी कह डाला कि यदि संजीव ठाकुर आगामी समय में सही कार्य संगठन के लिए नहीं कर पाते है, तो उन्हें भी बदला जा सकत है। उन्होंने कहा कि सोलन को पहले हाईकमान में दो ब्लाकों में बांटा था, लेकिन फिर से एक ही ब्लाक बना दिया है और इसके अध्यक्ष पद पर संजीव ठाकुर की ताजपोशी की गई है। ब्लाक अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए सोलन से कांग्रेसियों के नाम का पैनल भेजा गया था और इसी आधार पर संजीव ठाकुर की नियुक्ति हुई है।
शांडिल ने कहा कि सोलन में विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प पड़े है। सरकार कांग्रेस कार्यकाल में शुरू हुए विकास कार्यों को भाजपा सरकार करवाने में असमर्थ साबित हो रही है। क्षेत्र के लिए एक भी नई योजना सरकार नहीं दे पाई है।