DNN पांवटा साहिब
उपमंडल पांवटा साहिब में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार महिला ने शुक्रवार सुबह घर पर फंदा लगाया। इसके बाद महिला को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय सूचिता पिछले लंबे समय से तनाव में थी। बताया जा रहा है कि महिला की शादी कैनेडा हुई थी, लेकिन कुछ समय से वह अपने मायके आकर रह रही थी। महिला का एक बेटा भी है। शुक्रवार तड़के ही महिला ने आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया। पुलिस जांच कर रही है कि महिला ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। बहरहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी हैडक्वार्टर बबीता राणा ने की है। बता दें कि जिला सिरमौर में आत्महत्या के मामलों में लगातार वृद्घि हो रही है।
















