वाहन पर लगा था एसेंशियल कमोडिटी का बोर्ड बरामद हुआ चिट्टा

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन पुलिस ने एक पिकअप से चिट्टा बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। अहम बात यह है कि जिस पिकअप से चिट्टा बरामद हुआ। उस पर एसेंशियल कमोडिटी लिखा हुआ था और पिकअप चालक मटर छोड़कर वापस सोलन आ रहा था। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एसआईयू की टीम ने नाका लगाया हुआ था और इसी दौरान पिकअप चंडीगढ़ की ओर से आई। जिसे रोककर चेक किया गया और इसके अंदर से चिट्टा बरामद हुआ। पिकअप पर एसेंशियल कमोडिटी का बोर्ड लगा था पूछताछ करने पर चालक ने बताया कि वह मटर छोड़ कर वापस आ रहा है। चालक की पहचान सन्नी के तौर पर हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News