वाहनों की 13 अगस्त को होने वाली पासिंग रद्द

Chamba Others
DNN चंबा
11 अगस्त । परिवहन विभाग चम्बा द्वारा 13 अगस्त को आयोजित होने वाली पासिंग प्रक्रिया को किन्हीं अपरिहार्य कारणों के चलते रद्द कर दिया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चम्बा ओंकार सिंह ने बताया कि शेष शैड्यूल में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन 13 अगस्त को अब वाहनों की पासिंग नहीं होगी। शैड्यूल के तहत 18 अगस्त, 21 अगस्त और 25 अगस्त को वाहनों की पासिंग की जाएगी। जबकि 10 अगस्त को चुवाड़ी और 17 अगस्त को बनीखेत में वाहनों की पासिंग की जाएगी। वाहनों की पासिंग व निरीक्षण का समय दोपहर तीन बजे तक रहेगा। पासिंग के दौरान विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि भीड़ एकत्रित न हो। कोरोना वायरस के बचाव के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

News Archives