DNN कंडाघाट (लवली)
जिला के वाकनाघाट में कुछ दिनों पहले एटीएम को तोड़ कर साढ़े 3 लाख रुपए चुराने के मामले में कंडाघाट पुलिस ने हरियाणा के 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुडग़ांव हरियाणा के सोहना गांव से यह गिरफ्तारी की है। घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग में लाए गए वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश करके 7 दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। मामले की पुष्टि एएसपी शिव कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि वाकना घाट में हुई चोरी के मामले में गुडग़ांव से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है व एक वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच चल रही है।















