वन संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी जरूरी : सरवीन चौधरी

Kangra Politics

 

DNN धर्मशाला
शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि पौधरोपण एवं उनके संरक्षण में समुदाय की भागीदारी तय बनाने के लिए प्रदेश में सामुदायिक वन संवर्धन योजना आरंभ की जा रही है। इस योजना के तहत युवक व महिला मंडलों को पौधरोपण के लिए भूखंड आवंटित किए जाएंगे। सरवीन चौधरी ने शुक्रवार को शाहपुर विधानसभा के अंतर्गत गांव बसनूर के लंजोत में सत्यम नर्सिंग कॉलेज में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस मौके शहरी विकास मंत्री ने कॉलेज के नजदीक अर्जुन का पौधा लगाया। उन्होंने पौधरोपण अभियान को आगे बढ़ाने के पुनीत कार्य के लिए संस्थान की पीठ थपथपाई।
शहरी विकास मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों की सहभागिता से 12 से 14 जुलाई तक चलाए गए विशेष पौधरोपण अभियान के अंतर्गत पालमपुर, नूरपुर तथा धर्मशाला के वन वृतों के अंतर्गत 152 हेक्टयर भूमि पर एक लाख 36 हज़ार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था, इसे पूरा करते हुए स्थानीय लोगों की सहभागिता से एक लाख 38 हजार पौधे लगाए गए हैं।

सरवीन चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक गहरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने आह्वान किया कि आने वाली पीढ़ियों के लिये इमारती लकड़ी वाले, औषधीय, फलदार सहित हर प्रकार के पेड़ लगाए जाएं ताकि वे वन संपदा के लाभों से वंचित न रहें।शाहपुर भाजपा मंडलाध्यक्ष अश्वनी शास्त्री ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे। इस मौक नर्सिंग संस्थान की छात्राओं ने भी पौधे लगाये। सत्यम नर्सिंग कॉलेज के प्रबंध निदेशक कमल शर्मा ने शहरी विकास मंत्री का संस्थान में आने पर स्वागत करते हुए आभार जताया। छात्राओं ने इस अवसर पर ’पेड़ बचाओ’ थीम पर लघु नाटिका भी प्रस्तुत की।

शाहपुर में सुनीं जनसमस्याएं
इससे पहले शहरी विकास मंत्री ने शाहपुर में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गुह में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकतर समसयाओं का माकै पर ही समाधान कर दियां और शेष समस्याओं के जल्द निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निपटाएं। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगांे तक पहुंचे।
इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता विद्युत रुमेल सिंह, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य अमित चौधरी,वनपरिक्षेत्र अधिकारी सुरेश चंद, परविंदर, अमरीश परमार, तिलक शर्मा, अश्वनी चौधरी, अशोक विशिष्ट, कॉलेज का स्टाफ, प्रशिक्षु छात्राएं व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News