लो अब पकड़ी गई स्मैक

Crime Himachal News

DNN सुंदरनगर
सुंदरनगर जिला पुलिस ने अलग अलग मामलों में 3 युवकों को चरस, स्मैक व शराब सहित गिरफ्तार किया है। सुंदरनगर शहर के बहुतकनीकी कालेज गेट, सलाह वार्ड में पैट्रोल पंप और पुंघ वार्ड में पैदल जा रहे युवकों से चरस और स्मैक बरामद की है। पुलिस टीम ने शक के आधार पर अमित की तलाशी लेने पर उससे 23 ग्राम चरस, विक्की के कब्जे से 19 ग्राम चरस और संजीव से एक ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News