लोकमित्र केंद्र समेत कई दुकानें जलकर हुई राख AANI खण्ड की ग्राम पंचायत कराड़ के कोठी में लगी अचानक आग

Crime Kullu

DNN आनी (चमन शर्मा)

बीती रात ग्राम पंचायत कराड़ के चोतरु नाग के बने सराएँ में अचानक आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है । आग की खबर फैलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानयी लोग मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने में जुट गए । स्थानीय पंचायत प्रधान बंती देवी ने बताया कि यह घटना बीती रात को दो बजे घटी जब सभी गहरी नींद में थे। आग को ग्राम पंचायत बिश्लाधार के लोगों द्वारा सामने से देखा गया । इस आगजनी में लोकमित्र केंद्र समेत कुल बारह कमरें जलकर राख हो गए । आग की लपटे उठती देख लोग उसे बुझाने में जुट गए । हादसे में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। प्रधान बंती देवी ने बताया कि सुबह छः बजे अग्निश्मन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए थे । अभी भी स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने में डटे हैं । प्रधान ने बताया कि गरीब ग्रामीण क्षेत्र के दुकानदारों की पूरी जमा-पूंजी इस हादसे में जलकर राख हो गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है । जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट आग लगने का कारण माना जा रहा है क्योंकि दुकान के मीटर पूरी तरह से ब्लास्ट हुए हैं ।
वहीं एसडीएम आनी चेत सिंह ने कहा कि नुकसान का आकलन करने के बाद राहत राशि प्रदान कर दी जाएगी ।

News Archives

Latest News