लोअर भंजाल में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 99 दिव्यांगजनों ने करवाया पंजीकरण

Himachal News Others Una
DNN ऊना
22 सितम्बर। उपमंडल गगरेट के लोअर भंजाल नजदीक भंजाल तालाब में दिव्यांगजनों के लिए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्कों चंडीगढ़ के सहयोग से दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम शशि पाल शर्मा ने कहा कि रेड क्रॉस संस्था हमेशा जरूरतमंद व असहाय लोगों की मदद के लिए आगे रहती है। उन्हांेने भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम चंडीगढ़ का दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में सहयोग देने के लिए धन्यावाद किया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से दिव्यांगता मूल्यांकन के उपरांत कृत्रिम अंग लगाने के लिए चयन किया गया। उन्होंने कहा कि कृत्रिम अंग लगने से दिव्यांजन दोबारा आम नागरिकों की तरह सामान्य जीवन व्यतीत कर सकते हैं।
दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 99 दिव्यांगजनों ने अपना पंजीकरण करवाया जिसमें 67 दिव्यांगजनों की पात्रता के अनुसार कृत्रिम अंग लगाने के लिए चयनित किया गया। इसके अलावा शिविर में 30 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड मौके पर ही बनाए गए। इस दौरान नेशनल कैरियर सेंटर में संचालित किए जा रहे विभिन्न कोर्सा के लिए 25 दिव्यांगजनों का निःशुल्क ट्रेनिंग हेतू चयन भी किया गया। दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में चयनित दिव्यांगजनों को 4,95,646 रूपये व्यय करके 113 प्रकार के कृत्रिम अंग लगाए जाएंगे जिसमें व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, मोटराईज़ साइकिल, छड़ी, श्रवण यंत्र, टांग, बाजू आदि शामिल हैं।
इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, सचिव वेद पराशर, अम्ब-गगरेट जीतपुर बेहड़ी औद्योगिक संघ के प्रधान प्रमोद शर्मा, नेशनल करियर सेंटर से उपेंद्र सिंह सहित एलिम्कों की टीम उपस्थित रही।

News Archives

Latest News