लावारिस बैग से 510 ग्राम चरस बरामद

Crime Himachal News

DNN चंबा  

चंबा-तीसा मार्ग पर पुलिस ने निगम की बस के निरीक्षण दौरान एक लावारिस बैग से 510 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर अज्ञात तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम ने मंगलवार को नकरोड़ के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान देवीकोठी से चंबा की ओर जा रही निगम की बस को जांच के लिए रोका गया। पुलिस को बस के निरीक्षण दौरान सीटों के ऊपरी रेक से एक लावारिस बैग बरामद हुआ। जब बैग खोलकर देखा गया तो उसमें 510 ग्राम चरस थी। पुलिस ने बस में सवार लोगों से पूछताछ की लेकिन चरस तस्कर का कोई सुराग नहीं लग पाया। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि निगम की बस से लावारिस बैग में रखी गई 510 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

 

News Archives

Latest News