DNN दाड़लाघाट (आशीष)
दाड़लाघाट क्षेत्र में मंगलवार को रोड़ सेफ्टी क्लब की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता डीएसपी दाड़लाघाट डॉ अमित शर्मा ने की। बैठक में दाड़लाघाट बाजार में किए गए वन-वे ट्रैफिक पार्किंग किए जाने पर चर्चा की गई। दाडलाघाट व आसपास पार्किंग हेतु स्थान चिन्हित किए गए साथ ही बाजार में प्रेशर हॉर्न व तेज स्पीड से वाहन दाड़लाघाट में ना चलाने को लेकर भी डीएसपी दाड़लाघाट की ओर से पुलिस को हिदायत दी गई है। प्रेशर हार्न का चालान काटने की भी बात कही। साथ ही बैठक में डीएसपी दाड़लाघाट अमित शर्मा ने पुलिस को यह भी निर्देश दिए हैं, कि शिमला मंडी सड़क मार्ग पर चलने वाले वाहनों की गति सीमा की जांच की जाए यदि किसी गाड़ी की गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घण्टा से अधिक पाई गई तो उनके चालान किये जायें उन्होंने यह भी कहा कि सभी वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें उन्होंने कहा कि यदि किसी गाड़ी में काले फिल्म वाले शीशे हो, तो उनका चालान काटा जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थानीय दुकानदारों एवं अन्य लोगों से लिए गए सुझावों के बाद उपायुक्त सोलन द्वारा नो पार्किंग जोन की अधिसूचना के तहत व्यवस्था जारी रहेगी। इसका उल्लंघन करने वालों को पहली बार चेतावनी दी जाएगी ओर उसके बाद उचित कार्यवाही की जाएगी। यातायात प्रभारी कमला ने दाड़लाघाट टैक्सी चालकों को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा सड़क पर सावधानी बारे बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा करके वाहन न चलाएं तथा वाहनों में स्टीरियो व तेज ध्वनि का प्रयोग न करें ओर बच्चों को दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। इस अवसर पर बैठक में थाना प्रभारी मोती सिंह,ट्रैफिक इंचार्ज कमला, रोड सेफ्टी क्लब के प्रधान वीरेंद्र शर्मा, दाडलाघाट पंचायत के उप प्रधान लेखराज, पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, पंचायत सदस्य नरेंद्र चौधरी, अरुण गौतम, अनिल गुप्ता, दीपक गजपति, हेमराज, प्रवेश,टेक्सी यूनियन छोटे मालवाहक के सभी सदस्य व स्थानीय दुकानदार उपस्थित रहे।















