DNN बिलासपुर
6 जनवरी। रैड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बिलासपुर की अस्पताल कल्याण शाखा की उपाध्यक्षा डॉ शिल्पा गोयल ने बताया कि घुमारवीं उप-मण्डल के तहत दो क्लॉथ सेन्टर, उप मंडल कार्यालय घुमारवीं और उप-तहसील भराडी बनाये गये हैं जिनमें एकत्रित गर्म कपड़े और कंबलों को नगर परिषद् में स्थित बस्ती में रह रहे 35 जरुरतमंद प्रवासी लोगों को स्वयंसेवियों के माध्यम से वितरित किये गये।
उन्होंने स्थानीय जन-समुदाय से आग्रह किया कि इन सैंटरों में छोटे बच्चों के लिए पुस्तकें, गर्म कपडें अधिक से अधिक मात्रा में दान करें ताकि जरुरतमंदों की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। इस अभियान में स्वयंसेवियों में खेमा शर्मा, शशि भूषण, अंजू शर्मा, अवनीश, तमन्ना, श्रृष्टी, हार्दिक, अरमान और भावना प्रमुख थे।















