रेणुका जी भाजपा में गुटबाजी पर बोली रश्मिधर सूद, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश

Himachal News Others Sirmaur

DNN संगड़ाह

07 मार्च। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने सोमवार को विश्राम गृह परिसर संगड़ाह में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने महिला मोर्चा व मंडल पदाधिकारियों सहित पंचायत प्रतिनिधियों से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया।
दरअसल बैठक में रश्मिधर सूद ने रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा के कमजोर होने की बात भी कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को गुटबाजी से बचने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी जिस भी कार्यकर्ता को विधानसभा उम्मीदवार घोषित करती है, सबको उसी के साथ चलना होगा। मोर्चा व मंडल पदाधिकारियों को उन्होंने जल्द सभी मतदान केंद्रों पर 20 महिलाओं की टोली तैयार करने की अपील भी की।
रश्मिधर सूद ने कहा कि प्रदेश के सभी विधानसभा हलकों में 1 बूथ 20 महिला कार्यक्रम अंतिम दौर में है। महिला मोर्चा अध्यक्षा ने कहा कि पंचायतों की तर्ज पर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार निकट भविष्य में विधानसभा व लोकसभा में भी महिला आरक्षण लागू करेंगी। उन्होंने महिलाओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भी तैयार रहने का आह्वान किया।बता दें कि श्री रेणुका जी भाजपा में गुटबाजी के चलते पिछले 2 चुनावों में यह सीट कांग्रेस की ही झोली में जा रही है। लिहाजा बैठक में गुटबाजी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को एकजुटता रहकर पार्टी के लिए काम करने का पाठ पढ़ाया। साथ ही कहा कि पार्टी जिसे भी उम्मीदवार बनाती है, उसी के लिए एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है।
बैठक में सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, महिला मोर्चा पदाधिकारी संजू वर्मा व शिवानी वर्मा, भाजपा नेता बलबीर चौहान, रूप सिंह, मेलाराम शर्मा व विजेंद्र शर्मा सहित कईं महिला मोर्चा व भाजपा रेणुका जी मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मंगलवार को शिलाई में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय महिला सम्मेलन के लिए प्रतिभागियों को पंहुचाएं जाने को लेकर भी चर्चा हुई।

News Archives

Latest News