DNN सोलन
टीसीपी अधिकारी की हत्या का आरोपी विजय ठाकुर अपना रूप हुलिया बदलकर वृंदावन पहुंच गया था। उसने अपनी मूछें कटवा ली थी और वहां पर छीपा था। आरोपी तक पुलिस को पहुंचवाने में हिमाचल पथ परिवहन निगम के परिचालक की भूमिका काफी सराहनीय रही। उसने पुलिस को जानकारी दी की यह व्यक्ति उसकी बस में पिंजौर से चंडीगढ़ की ओर गया है। वहीं इसी आधार पर हिमाचल पुलिस दिल्ली पुलिस की मदद से आरोपी तक पहुंच गई। वहीं अब सबकी निगाहें 1 लाख के इनाम पर भी लग गई है। पुलिस विभाग यह इनाम किसे देगा या देगा ही नहीं। उसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।
सोलन के एसपी मोहित चावला ने कसौली गोलीकांड के आरोपी विजय ठाकुर की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि विजय ठाकुर को हिमाचल व दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने आज शाम उसे गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिमाचल लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उसे पकडने के लिए बनी एसआईटी में चार टीमें बनाई गई थीं। आरोपी वृंदावन में हुलिया बदलकर रह रहा था। उसने अपने बाल भी कटवा लिये थे। हालांकि इससे पहले यह खबर आ रही थी कि आरोपी आज सरेंडर करेगा। लेकिन सरेंडर के बजाये उसकी गिरफ्तारी हुई है। इसके बाद अब उसे हिमाचल लाया जा रहा है।


















