DNN सोलन
धर्मपुर पुलिस ने एक व्यक्ति के घर की तलाशी के दौरान 48 बोतलें देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हरीपुर में नन्द लाल अपने घर पर अवैध तौर पर शराब बेचने का धंधा करता है। इस सूचना पर पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा और तलाशी लेने पर 48 बोतलें देशी शराब बरामद की। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।















