रिलेशनशिप मैनेजर के  30  पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 12 मई 2022 को- राजेश मैहता

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

0 7 मई जिला रोजगार अधिकारी, राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि पाइगो क्रेडिट फाइनेंसियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड हि प्र. द्वारा  रिलेशनशिप मैनेजर  30  पदों  एवं  सेल्स मैनेजर के 1 पद को भरने हेतु कैंपस इंटरव्यू का आयोजन  जिला   रोजगार कार्यालय बिलासपुर में दिनांक  12 मई 2022 को  प्रातः साढे 10 बजे से  किया जाएगा। उन्होने बताया कि सेल्स मैनेजर के 1 पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट पास एवं सेल्स एवं मार्केटिंग का अनुभव तथा मासिक वेतन 25 हजार रूपये होगा तथा रिलेशनशिप मैनेजर हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10$2 पास या अधिक तथा मासिक वेतन 15 हजार रूपये होगी। उन्होने बताया कि सभी पदों का कार्यस्थल जिला बिलासपुर के ही विभिन्न जगहों पर होगा तथा आयुसीमा 18-45 वर्ष होगी। पुरुष अथवा  महिला उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित दिनांक 12 मई 2022 को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर हि.प्र. पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।

News Archives

Latest News