राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करना लोकतंत्र की हत्या: मुन्नी लाल नरसेठ

Himachal News Others Shimla

DNN कोटखाई

26 मार्च कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक 3500 किलोमीटर लंबी सफ़ल भारत जोड़ो यात्रा से बौखला कर एक सोची- समझी रणनीति के तहत राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द की गई हैं। यह बात ब्लॉक कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मुन्नीलाल नरसेठ ने खड़ापत्थर में अनुसूचित जाति विभाग की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता को रद्द करने का फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी विपक्ष की मज़बूत आवाज़ हैं उनकी संसद सदस्यता रद्द करना सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। मुन्नीलाल नरसेठ ने कहा कि सूरत के सत्र न्यायालय द्वारा अपील के लिए दिए गए एक महीने के समय को दरकिनार करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार ने आनन-फ़ानन में निर्णय लिया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता को रद्द करने के लिए 10 घंटे के अंदर जिस प्रकार से फैसला लिया गया है वह दर्शाता है कि केंद्र सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबरा गई हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक प्रक्रिया होती है जिसमें समय लगता हैं, न्यायालय का फैसला चुनाव आयोग में जाता है और उसके बाद लोकसभा स्पीकर को भेजा जाता हैं। इन सभी प्रक्रियाओं को 10 घंटे के भीतर करना दिखाता है कि केंद्र सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता को सुनियोजित से रदद् करवाया है। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की लोक सभा से सदस्यता समाप्त करने के निर्णय से स्पष्ट हो गया है कि केन्द्र की बीजेपी सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है जिसकी पूरी पटकथा बीजेपी ने लिखी है। बैठक में अनुसूचित जाति विभाग जुब्बल नावर कोटखाई के पदाधिकारियों ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने पर केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया।

 

News Archives

Latest News