- भारतीय पंचांग 22 नवम्बर2018
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
युगाब्द-5120
विक्रमी संवत –2075 विरोधकृत नाम संवत्सर
शक संवत— 1940
अयन– दक्षिणायन
ऋतु–हेमन्त ऋतु
सौरमास-मार्गशीर्ष
प्रविष्ठा-7 गते
चान्द्रमास कार्तिक
पक्ष — शुक्लपक्ष
* वार-् गुरुवार
तिथि – चतुर्दशी 12:54 तक
नक्षत्र–भरणीनक्षत्र 17:51 तक
योग- वरिग योग 13:30तक
करण– वाणिज
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सूर्योदय –06:57
सूर्यास्त —17:18पर
सूर्य राशि -वृश्चिक
चंद्र राशि – मेष
22नवम्बर 2018 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 11:42से 12:27
राहुकाल.13:26 से 14:46तक
🌹विशेष~~आज बैकुंठ चतुर्दशी 12:54 तक रहेगी तत्पश्चात पूर्णिमा प्रारंभ हो जाएगी सत्यनारायण व्रत कथा पूर्णिमा व्रत आज ही मनाया जाएगा🌹
🌹राशिफल🌹
मेष – प्यार और सब्र से काम लें
ज्यादा काम की वजह से आप कमज़ोरी व थकान का अनुभव करेंगे। आज आप आत्मविश्वास की कमी भी महसूस कर सकते हैं। रुपयों- पैसों के मामले में कुछ परेशानी आ सकती है। नौकरी में बॉस से नहीं होगा तालमेल। प्यार और सब्र से काम लें। छात्र पढ़ाई को न करें नजरअंदाज़।
वृषभ – स्वभाव में बदलाव की जरूरत
कारोबार में लाभ की गति धीमी रहेगी। अपने स्वभाव में बदलाव लाएं, फायदे में रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्या आ सकती है जो आपके किसी खास नजदीकी की वजह से हो सकती है। संभल कर रहें। गुस्से को काबू में रखें। पेट की परेशानी हो सकती है। छात्र खेलकूद पर भी ध्यान दें।
मिथुन – बनेगा कहीं घूमने का प्रोग्राम
आज पार्टनर के साथ दिन की शुरूआत अच्छी होगी। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रॉपर्टी का पुराना विवाद सुलझने की संभावना है। पार्टनर को नौकरी या व्यवसाय में मान-सम्मान मिलेगा। आपका कोई कलीग आपकी सफलता में सहायक हो सकता है।कर्क – नया काम करने से बचें
आज कोई नया काम शुरू करने से बचें। धन संबंधी मामलों में नुकसान हो सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं। अव्यवस्थित दिनचर्या से परेशान रहेंगे पर शाम तक सब ठीक हो जाएगा। किसी पुरानी समस्या का निपटारा संभव है। पार्टनर को समझने की कोशिश करें।
सिंह – सेहत में होगा सुधार
आज आपकी सेहत एकदम सही रहेगी। निजी संबंधों में मधुरता आयेगी। अपने दम पर नयी योजना की शुरूआत करें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी तलाश रहे हैं तो सफल रहेंगे। आपके आस- पास माहौल पॉजिटिव रहेगा। इसलिए किसी काम में देरी न करें।
कन्या – बढ़ सकती हैं पारिवारिक समस्याएं
आज दिन की शुरूआत अशांति से हो सकती है। परिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। धन की कमी महसूस करेंगे। पार्टनर पर बेवजह शक करने से बचें। निकट भाई- बन्धु से सहायता मिल सकती है। अपने गुस्से पर रखें कंट्रोल। अचानक बन सकता है कोई जरूरी काम।
तुला – धन लाभ का है योग
आज आपके लिए सभी परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। धन लाभ का योग है । कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और नये प्रोजेक्ट से मिल सकता है फायदा। फिर भी आप काम का दबाव महसूस करेंगे। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मित्रों के साथ घूमने का बन सकता है प्लान।वृश्चिक – बिजनेस में हो सकता है घाटा
आज खर्च बढ़ने और बिजनेस घाटा होने की आशंका है। लेकिन लव लाइफ बढ़िया रहेगी। दिन भर की भागदौड़ से परेशान होंगे। शारीरिक थकान का भी अनुभव होगा। कोई ठोस निर्णय लेने में असफल रहेंगे। लेकिन कुल मिलाकर दिन ठीक-ठाक बीतेगा।
धनु – डायबिटीज़ में सुधार होगा
डायबिटीज़ जैसी बीमारियों में सुधार होगा। नई परियोजनाओं में सफलता मिलेगी। पार्टनर के साथ सुकून और रोमांस में बीतेगा दिन। सामाजिक सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे जिससे बढ़ेगा आत्मविश्वास। नौकरी के नये अवसर मिलेंगे।मकर – खरीद सकते हैं नया वाहन
आज आपके लिए नया वाहन खरीदने का योग है। रहन सहन बेहतर होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा का मौका भी मिल सकता है। नौकरी व बिजनेस में लाभ और उन्नति के मौके मिलेंगे। परिवार वाले ही हैं आपके सच्चे साथी। पार्टनर से रिश्ते में आएगी मजबूती।
कुंभ – रुका हुआ काम बन सकता है
आज पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है जिससे रिलेशनशिप बेहतर होगी। कोई व्यावसायिक योजना कामयाब होने का योग है। खुशखबरी भी मिल सकती है। मित्रों से गिफ्ट मिलेंगे। सेहत सही रहेगी। अपनी सोच सकारात्मक रखें। रुका हुआ काम बनने की संभावना है।
मीन – रिलेशन में बैलेंस रखें
नौकरी में छोटी-सी भूल आपको नुकसान पहुंचा सकती है। खुद पर संयम रखें। रिलेशनशिप में बैलेंस बनाकर चलें तो फायदा रहेगा। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल करें। सेहत का रखें ख्याल। दिनचर्या को सुधारने की है जरूरत। आपका कोई कलीग आपकी सफलता में सहायक हो सकता है
आचार्य राधेश्याम ज्योतिषाचार्य स्वर्ण पदक प्राप्त भागवताचार्य संपर्क सूत्र 94184 96281















